रेलवे की अनुमति से स्वर्ग आश्रम रोड की जलनिकासी समस्या के समाधान की तैयारी
प्रकाशित: 11 जून 2026 को 7:32 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर के स्वर्ग आश्रम रोड और उससे जुड़े कई मोहल्लों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रेलवे प्रशासन से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद अब जल निकासी परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, स्वर्ग आश
हापुड़।
शहर के स्वर्ग आश्रम रोड और उससे जुड़े कई मोहल्लों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रेलवे प्रशासन से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद अब जल निकासी परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित प्रभा विहार, ग्रीन वैली, दुर्गा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, फौजी कॉलोनी और स्वर्ण एंक्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय निवासियों के अलावा प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान जल निकासी के लिए रेलवे लाइन के नीचे पाइपलाइन डालने और नाला निर्माण जैसे विकल्पों पर विचार किया गया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों से अनुमति मांगी गई थी।
अब रेलवे की ओर से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद जल निगम नगरीय ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
यह मार्ग शहर के कई प्रमुख मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है। ऐसे में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या के कारण आवागमन प्रभावित होता रहा है।
जिला प्रशासन का कहना है कि परियोजना को जल्द अमल में लाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

