सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

प्रकाशित: 21 मई 2026 को 9:00 am बजे

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मजीदपुरा निवासी रुबीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला मजीदपुरा निवासी रुबीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 21 अप्रैल 2025 को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला दुखरावली घाट चौकी निवासी फिरोज के साथ हुआ था। महिला के अनुसार शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे।

आरोप है कि पति फिरोज, सास शहीदन, ससुर इमामुद्दीन, जेठ चांद, ननद चांदनी, नजराना और सोनम अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब छह माह से अपने मायके में रहने को मजबूर है। महिला ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                         

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले