सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

सपा नेताओं ने बुलडोजर कार्रवाई पर खोला मोर्चा, जिला कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

प्रकाशित: 14 मई 2026 को 12:19 pm बजे

सपा नेताओं ने बुलडोजर कार्रवाई पर खोला मोर्चा, जिला कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गांव अमीपुर नंगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुलंदशहर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ नार

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

गांव अमीपुर नंगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुलंदशहर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसको लेकर हल्की नोकझोंक भी हुई।


प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमीपुर नंगौला में जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर की गई कार्रवाई पूरी तरह एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर परिवार को बेघर कर दिया। उनका कहना था कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है, जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग पार्टी के पास मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि मामले को मानवाधिकार आयोग और न्यायालय तक ले जाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए आगे बढ़ने लगे। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पुतला फूंकने से रोक दिया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष जारी रखेगी।

                                      

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले