सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

देसी घी जैसी पैकेजिंग पर कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लाखों का माल किया सीज

प्रकाशित: 2 जून 2026 को 7:59 am बजे

देसी घी जैसी पैकेजिंग पर कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लाखों का माल किया सीज

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भ्रामक पैकेजिंग और उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी प्रतिष्ठान से लाखों रुपये मूल्य का माल सीज किया है। विभाग को शिकायत मिली थी कि बाजार में ऐसे उत्पाद की बिक्री की जा रही है जिसकी पैकेजिंग देखकर उपभोक्ता उसे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भ्रामक पैकेजिंग और उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी प्रतिष्ठान से लाखों रुपये मूल्य का माल सीज किया है। विभाग को शिकायत मिली थी कि बाजार में ऐसे उत्पाद की बिक्री की जा रही है जिसकी पैकेजिंग देखकर उपभोक्ता उसे देसी घी समझ सकते हैं, जबकि उत्पाद की वास्तविक श्रेणी अलग है।

जानकारी के अनुसार एक वाहन में ले जाए जा रहे उत्पाद को लेकर संदेह जताया गया था। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की। शुरुआती जांच में दस्तावेज और लाइसेंस मिलने पर वाहन को जाने दिया गया, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर पैकेजिंग को लेकर सवाल उठने लगे।

वायरल तस्वीरों में उत्पाद के डिब्बों पर ऐसे शब्द और चित्र अंकित थे, जिनसे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका जताई गई। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से विस्तृत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित इकाई पर पहुंचकर विभिन्न उत्पादों के नमूने लिए और बड़ी मात्रा में तैयार माल तथा पैकेजिंग सामग्री को सीज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने तक कारोबार को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पैकेजिंग की प्रस्तुति को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। यदि अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले