भीषण गर्मी में बच्चों पर डायरिया का हमला, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
प्रकाशित: 19 मई 2026 को 7:59 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में डायरिया, उल्टी और पेट दर्द से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में बड़ी संख्या छोटे बच्चों की रही, जिन्हें प
जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में डायरिया, उल्टी और पेट दर्द से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में बड़ी संख्या छोटे बच्चों की रही, जिन्हें पेट संबंधी समस्याओं के कारण उपचार के लिए लाया गया।
बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार तेज गर्मी और लापरवाही के चलते बच्चों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायतें बढ़ रही हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि गर्म मौसम में बच्चों का पाचन तंत्र जल्दी प्रभावित होता है और दूषित पानी या बाहर का खुला खाना संक्रमण का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गांव और कस्बों से आने वाले अधिकांश बच्चे संक्रमित पानी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमार हो रहे हैं। वहीं तेज धूप में लंबे समय तक खेलने से भी शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने बढ़ते मामलों को देखते हुए बाल वार्ड में अतिरिक्त निगरानी और जरूरी इंतजाम बढ़ा दिए हैं। चिकित्सकों ने अभिभावकों से बच्चों को साफ पानी पिलाने, ताजा भोजन देने और धूप से बचाने की अपील की है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
