सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गंगा स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में युवक हिरासत में

प्रकाशित: 22 मई 2026 को 9:23 am बजे

गंगा स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में युवक हिरासत में

HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट गंगा तट पर स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि बुधवार देर शाम कुछ महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा स्

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया कि बुधवार देर शाम कुछ महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान वहां काफी देर से घूम रहे एक युवक की गतिविधियां महिलाओं को संदिग्ध लगीं। महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें स्नान कर रहीं महिलाओं और युवतियों के कई वीडियो मिले। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे और युवक की पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले