डीएम के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, लोगों को किया गया सतर्क
प्रकाशित: 9 जून 2026 को 7:23 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। साइबर ठगों ने जिला प्रशासन को निशाना बनाते हुए जिलाधिकारी कविता मीना के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार कर लिया। इस प्रोफाइल के माध्यम से कई लोगों को संदेश भेजे गए और उनसे व्यक्तिगत जानकारी लेने का प्रयास किया गया। सोमवार को कुछ लोगों को संदिग
हापुड़।
साइबर ठगों ने जिला प्रशासन को निशाना बनाते हुए जिलाधिकारी कविता मीना के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार कर लिया। इस प्रोफाइल के माध्यम से कई लोगों को संदेश भेजे गए और उनसे व्यक्तिगत जानकारी लेने का प्रयास किया गया।
सोमवार को कुछ लोगों को संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए, जिनमें भेजने वाले की पहचान जिलाधिकारी के रूप में दिखाई जा रही थी। संदेशों की भाषा और गतिविधियों पर संदेह होने के बाद संबंधित लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी को भी फर्जी अकाउंट के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों और अपने परिचितों को सावधान रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से संचालित किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप अकाउंट या संदेश पर भरोसा न किया जाए।
जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनके नाम अथवा फोटो का उपयोग कर धनराशि मांगने, व्यक्तिगत जानकारी लेने या अन्य संदिग्ध संदेश प्राप्त होते हैं तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस या साइबर सेल को दें।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाले अनजान संदेशों के प्रति सतर्क रहें। वहीं पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और फर्जी अकाउंट बनाने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

