अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने लगे दो श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाई जान
प्रकाशित: 16 मई 2026 को 11:26 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट में शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आए दो श्रद्धालु गंगा स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी निवासी
ब्रजघाट में शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आए दो श्रद्धालु गंगा स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी निवासी अशोक यादव अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट पहुंचे थे। धार्मिक क्रिया पूरी करने के बाद परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान घंटाघर के सामने स्नान करते समय दो लोग संतुलन खोकर गहरे पानी में पहुंच गए।
श्रद्धालुओं को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए आवाज लगाई गई। मौके पर तैनात गोताखोर स्वराज केवट, भोलू केवट, पवन केवट और कृष्ण केवट ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद परिजनों ने राहत महसूस की और गोताखोरों की तत्परता की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रजघाट पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की कमी के कारण श्रद्धालु अनजाने में खतरनाक हिस्सों तक पहुंच जाते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

