पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को फिर मिला मौका, शुरू हुआ पंजीकरण
प्रकाशित: 2 जून 2026 को 7:42 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने से अब तक वंचित रह गए किसानों के लिए सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। ऐसे किसान जिनके नाम पर 1 फरवरी 2019 से पहले कृषि भूमि दर्ज है, लेकिन वे किसी कारणवश योजना में पंजीकरण नहीं करा सके थे, अब ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड़ स
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने से अब तक वंचित रह गए किसानों के लिए सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। ऐसे किसान जिनके नाम पर 1 फरवरी 2019 से पहले कृषि भूमि दर्ज है, लेकिन वे किसी कारणवश योजना में पंजीकरण नहीं करा सके थे, अब ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हालांकि जिले में कई ऐसे किसान हैं जो पात्र होने के बावजूद अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने संबंधित पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं और योजना में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पात्र किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह का अवसर मिले या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है, इसलिए किसान देरी न करें।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

