कब्रिस्तान में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
प्रकाशित: 10 फ़रवरी 2026 को 10:56 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ईदगाह मस्जिद के पीछे स्थित कब्रिस्तान से जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए है
हापुड़।
थाना धौलाना पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ईदगाह मस्जिद के पीछे स्थित कब्रिस्तान से जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना धौलाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां चारों आरोपी ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलाउद्दीन पुत्र याशीन निवासी तेलीवाड़ा मोहल्ला, राहुल पुत्र समीम निवासी छोटा बाजार, इरफान पुत्र ग्याशुद्दीन निवासी तेलीवाड़ा मोहल्ला तथा पवन पुत्र आनंद निवासी पछायला मोहल्ला, सभी थाना धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
थाना धौलाना पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
