मिलावट मिलने पर लाइसेंस रद्द, भवन सील और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 9:39 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम कवित
हापुड़।
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम कविता मीना ने कहा कि यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जाए। साथ ही भवन को सील कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश भी दिए।
बैठक में हर महीने लिए जा रहे नमूनों और उनकी जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिन नमूनों की रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें जल्द मंगाने के आदेश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में तेल और सॉस के कुछ नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। संबंधित फर्मों से दूसरे जिलों में भी आपूर्ति की जा रही थी, इसलिए माल वापस मंगाने और कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
बताया गया कि सॉस बनाने वाली फैक्टरी मेरठ में संचालित है। इस मामले में मेरठ के संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

