पिलखुवा में चोर सक्रिय, घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 11:29 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़/पिलखुवा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबि
हापुड़/पिलखुवा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नावेद आलम सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर के बाहर उनके तीन ट्रैक्टर खड़े थे। इसी दौरान देर रात चोर वहां पहुंचे और दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो ट्रैक्टरों की स्थिति देखकर घटना का पता चला।
चोरी की वारदात सामने आने के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
सूचना मिलने के बाद पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने क्या कहा
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
