मंदिर परिसर में आपत्तिजनक गतिविधि का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
प्रकाशित: 11 जून 2026 को 7:34 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक धार्मिक गतिविधि किए जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर जांच व कार्रवाई की म
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक धार्मिक गतिविधि किए जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का एक प्राचीन देवी मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात एक दंपती मंदिर परिसर में कुछ ऐसी सामग्री लेकर पहुंचे, जिसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इसके बाद कथित रूप से मंदिर परिसर में तांत्रिक अनुष्ठान या टोटका किए जाने की चर्चा गांव में फैल गई।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया और मामले को लेकर गांव में बैठक भी आयोजित की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
