गर्मी में लो बीपी और संक्रमण के मरीज बढ़े, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
प्रकाशित: 18 मई 2026 को 9:17 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। इन दिनों लो ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख
हापुड़।
जिले में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। इन दिनों लो ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज इलाज कराने पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण कई लोगों का बीपी सामान्य से नीचे जा रहा है। खासकर सुबह और दोपहर के समय मरीजों को अधिक परेशानी महसूस हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने और समय पर दवा लेने से राहत मिल सकती है।
इसके साथ ही वायरल बुखार और पेट संबंधी संक्रमण के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी शिकायतों को लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में ऐसे रोगियों ने उपचार लिया।
इसके अलावा त्वचा रोग, आंखों में एलर्जी, खांसी और जुकाम के मरीज भी अस्पतालों और स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

