सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला शातिर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा भी बरामद

प्रकाशित: 29 मई 2026 को 9:15 am बजे

मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला शातिर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा भी बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में तीन दिन पूर्व गांधी कालोनी स्थित ठाकुर द्वारा मंदि

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में तीन दिन पूर्व गांधी कालोनी स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में फैले तनाव को लेकर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में अपराध और मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस टूटे फाटक जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर पुत्र सलीम निवासी अलवी नगर, पिलखुवा बताया। वह मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल कालोनी का रहने वाला है। 


पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तीन दिन पहले गांधी कालोनी स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित की थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि समीर शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पिलखुवा थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में भी उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले