तेज आंधी में ढहा जर्जर मकान, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल
प्रकाशित: 11 जून 2026 को 7:38 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान नन्नी नगर धोबी घाट क्षेत्र में एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हादसे में घर के भीतर मौजूद एक दंपती और उनके दो छोटे बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान काफी पुराना था और तेज हवाओं के बीच उसका एक हिस्सा अ
पिलखुवा। मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान नन्नी नगर धोबी घाट क्षेत्र में एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हादसे में घर के भीतर मौजूद एक दंपती और उनके दो छोटे बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान काफी पुराना था और तेज हवाओं के बीच उसका एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में शाहनवाज, उनकी पत्नी सोनी तथा उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने मकान जर्जर हालत में हैं, जिनकी समय-समय पर जांच और मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

