उद्योगपति के घर हुई बड़ी लूट के मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई
प्रकाशित: 8 जून 2026 को 7:07 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में उद्योगपति के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की जांच के दौरान लापरवाही के आरोप सामने आने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी पारस मलिक को थाने की जिम्मे
हापुड़ में उद्योगपति के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की जांच के दौरान लापरवाही के आरोप सामने आने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी पारस मलिक को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शहर के एक कारोबारी के घर में बदमाशों ने परिवार के सदस्यों और चौकीदार को बंधक बनाकर बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। जांच के दौरान एक पूर्व पुलिसकर्मी की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोगों के नाम भी सामने आने की चर्चा है, जिनका कारोबारी के घर या प्रतिष्ठान से किसी न किसी रूप में संपर्क रहा है।
पुलिस विभिन्न जिलों में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है और लूटकांड के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

