संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए जून में आयोजित होंगे रोजगार मेले
प्रकाशित: 6 जून 2026 को 7:29 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रोडवेज बसों के संचालन में चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने संविदा आधार पर नए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए जून माह के विभिन्न शुक्रवार को रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां उम्मीदवारों की ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण कर चयन किया जाएगा। हापुड़ डिपो
रोडवेज बसों के संचालन में चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने संविदा आधार पर नए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए जून माह के विभिन्न शुक्रवार को रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां उम्मीदवारों की ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण कर चयन किया जाएगा।
हापुड़ डिपो से प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में चालक संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण कई बार बस संचालन प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने भर्ती अभियान शुरू किया है।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा आयु 23 वर्ष 6 माह से अधिक, न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच तथा भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवार के पास दो वर्ष या उससे अधिक का भारी वाहन संचालन अनुभव भी होना जरूरी है।
डिपो प्रशासन के अनुसार 12, 19 और 27 जून को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले और दूसरे दोनों ड्राइविंग परीक्षणों में सफल होना अनिवार्य रहेगा।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में डिपो पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं। हाल ही में आयोजित रोजगार मेले में केवल एक उम्मीदवार पहुंचा था, लेकिन निर्धारित शारीरिक मानक पूरे न होने के कारण उसका चयन नहीं हो सका।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
