सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 9:40 am बजे

डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। नगर के मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में खंभा और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के दो मोहल्लों के करीब 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया गया कि बदरपु

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में खंभा और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के दो मोहल्लों के करीब 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बताया गया कि बदरपुर से भरा डंपर मीरा रेती की ओर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर पलटते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभे और तारों को बदलने का कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बताया कि नुकसान की भरपाई को लेकर डंपर मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले