बढ़ती गर्मी का असर स्वास्थ्य पर, जन आरोग्य मेलों में पहुंचे सैकड़ों मरीज
प्रकाशित: 8 जून 2026 को 9:57 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे, जिनमें गर्मी और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रो
हापुड़ जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे, जिनमें गर्मी और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 19 जन आरोग्य मेलों में कुल 873 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें लगभग 120 मरीज ऐसे थे जो तेज गर्मी, शरीर में पानी की कमी और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे।
डॉक्टरों के अनुसार कुछ मरीजों की हालत अधिक खराब होने के कारण उन्हें चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कर ग्लूकोज और आवश्यक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
गर्मी के मौसम में पेट संबंधी संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित भोजन और पानी के सेवन से लोगों को पेट दर्द, उल्टी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मेलों के दौरान लंबे समय से बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त नमूने भी जांच के लिए लिए गए। वहीं आंखों की समस्या से परेशान कुछ मरीजों को आगे के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच भी की गई और लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शहरी क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में ओआरएस के पैकेट वितरित कर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
