जल्द बदले जाएंगे स्ट्रीट लाइट के जर्जर खंभे, नगरपालिका ने शुरू की तैयारी
प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:21 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। गढ़ चौपला से नक्का कुआं रोड तक डिवाइडर पर लगे जर्जर और क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट के खंभों को जल्द बदला जाएगा। समस्या उजागर होने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नए खंभे लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू क
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ चौपला से नक्का कुआं रोड तक डिवाइडर पर लगे जर्जर और क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट के खंभों को जल्द बदला जाएगा। समस्या उजागर होने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नए खंभे लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
गौरतलब है कि 31 मई को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि नक्का कुआं रोड पर डिवाइडर में लगे कई स्ट्रीट लाइट पोल काफी पुराने और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। आंधी और बारिश के दौरान इनके गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था।
मामला सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लिया और खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही नए खंभों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि नए स्ट्रीट लाइट खंभे लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
