ततारपुर गोलचक्कर पर भीषण भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी स्कॉर्पियो, मची अफरा-तफरी
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 10:07 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर के ततारपुर गोलचक्कर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ईको और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत राहत
हापुड़।
नगर के ततारपुर गोलचक्कर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ईको और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से गुजर रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां ततारपुर गोलचक्कर के पास पहुंचीं, अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के प्रभाव से स्कॉर्पियो कई फीट तक घिसटती चली गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। वहीं ईको गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ियों के पास पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
