महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रकाशित: 5 जून 2026 को 8:36 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसिंभावली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2016 में बागपत
सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2016 में बागपत जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, उस पर पांच लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाया जाता था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, तभी उसके दो देवर वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने और शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
महिला का कहना है कि घटना की शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
