सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

फल कारोबारी युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

प्रकाशित: 3 जून 2026 को 9:40 am बजे

फल कारोबारी युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। युवक मंगलवार सुबह अपने काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। युवक मंगलवार सुबह अपने काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

                                 

जानकारी के अनुसार, साजिद नामक युवक फल व्यापार से जुड़ा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह मंगलवार सुबह हापुड़ नवीन मंडी जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर के बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद साजिद के भाई वारिस ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और युवक की तलाश कराने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की अंतिम लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने के लिए तकनीकी संसाधनों की मदद ली जा रही है।

कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और युवक का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द युवक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि तलाश अभियान को गति मिल सके।

 

                                         

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले