बुखार और आंखों की एलर्जी के मरीज बढ़े, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 7:40 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में तेज गर्मी और बढ़ती उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। डिहाइड्रेशन, आंखों में एलर्जी, वायरल बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही
मरीज शिवांश ने बताया कि उनके शरीर पर दाने निकल आए हैं और लगातार खुजली हो रही है। अस्पताल में जांच कराने पर डॉक्टरों ने इसे एलर्जी बताया।
सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली के अनुसार गर्मी में पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे त्वचा और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पसीना, नमी और लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से संक्रमण तेजी से फैलता है। लोगों को रोजाना कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए और शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश ने बताया कि गर्म मौसम में आंखों में सूखापन और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने सलाह दी कि लोग आंखों को साफ पानी से धोते रहें और धूप में निकलते समय चश्मे का इस्तेमाल करें।
वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

