कोतवाली के सामने दौड़ते ट्रक में धधकी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 6:37 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुजरात के गांधीधाम से प्लाईबोर्ड लेकर आ रहे एक ट्रक के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। घटना हापुड़ कोतवाली के ठीक सामने हुई, जिससे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक रोककर छलांग लगा द
मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुजरात के गांधीधाम से प्लाईबोर्ड लेकर आ रहे एक ट्रक के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। घटना हापुड़ कोतवाली के ठीक सामने हुई, जिससे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
बताया गया कि ट्रक प्लाईबोर्ड की खेप लेकर हापुड़ होते हुए आगे जा रहा था। देर रात जैसे ही वाहन कोतवाली के सामने पहुंचा, चालक को केबिन से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरा केबिन धुएं से भर गया। चालक जावेद ने बिना देर किए ट्रक सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आया।
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को आशंका थी कि यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि ट्रक में भरे प्लाईबोर्ड तक आग नहीं पहुंची और बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि ट्रक के विद्युत सिस्टम में खराबी के कारण आग भड़की हो सकती है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
