सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

ऑटो चालक से मोबाइल लूटने का आरोप, विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाया

प्रकाशित: 18 मई 2026 को 11:07 am बजे

ऑटो चालक से मोबाइल लूटने का आरोप, विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाया

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी एक ऑटो चालक ने बाइक सवार चार युवकों पर मोबाइल फोन लूटने और चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जय ने बताया

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी एक ऑटो चालक ने बाइक सवार चार युवकों पर मोबाइल फोन लूटने और चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जय ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 14 मई की रात वह आंबेडकर गेट के पास ऑटो खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। पहले युवकों ने बातचीत शुरू की और फिर अचानक उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

जय का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

                                       

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले