भीषण गर्मी और अधिकमास का असर, दुकानदार दिनभर ग्राहकों का कर रहे इंतजार
प्रकाशित: 18 मई 2026 को 9:39 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। सहालग समाप्त होने और बढ़ती गर्मी का असर अब शहर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कपड़ा बाजार में ग्राहकों की संख्या घटने से कारोबार करीब 40 प्रतिशत तक कम हो गया है। हालत यह है कि दुकानदार दिनभर ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमा
सहालग समाप्त होने और बढ़ती गर्मी का असर अब शहर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कपड़ा बाजार में ग्राहकों की संख्या घटने से कारोबार करीब 40 प्रतिशत तक कम हो गया है। हालत यह है कि दुकानदार दिनभर ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं।
17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमास होने के चलते विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। इसके साथ ही तेज गर्मी और लू के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर बाजारों की रौनक पर पड़ा है।
चंडी रोड, गोल मार्केट, कोठी गेट और रेलवे रोड समेत शहर के कई प्रमुख बाजार दोपहर के समय सूने दिखाई दे रहे हैं। सुबह और शाम के समय ही कुछ ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में इन दिनों कपड़ा कारोबार में करीब 40 फीसदी तक गिरावट आई है। साड़ी एंपोरियम के संचालक अंकुर गर्ग ने बताया कि अगले एक महीने तक सहालग नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। फिलहाल लोग गर्मी के अनुसार हल्के और आरामदायक कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, जिनमें कॉटन, शिफॉन, सिल्क, चिनॉन और रेडीमेड ब्लाउज की मांग अधिक है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

