सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जी.एस. यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण की हुंकार, राजनीति से ऊपर उठने की अपील

प्रकाशित: 1 मई 2026 को 10:26 am बजे

जी.एस. यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण की हुंकार, राजनीति से ऊपर उठने की अपील

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जी.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने छात्राओं और महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महिलाओं की भूमिका और अधिकारों पर विस्तार से प्रका

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जी.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने छात्राओं और महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महिलाओं की भूमिका और अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उन्होंने महिला आरक्षण, परिसीमन और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर खुलकर अपने विचार रखे, जिससे उपस्थित छात्राओं में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का स्वागत मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज शिशोदिया, उप निदेशक अंकित विज और एस.एन. सिंह ने किया। इसके बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में कविता माधरे ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पहले ही पारित किया जा चुका है, जो देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिसीमन की प्रक्रिया आवश्यक है, जिससे निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन हो सके और आरक्षण लागू किया जा सके। इसी संदर्भ में उन्होंने हाल ही में संसद में प्रस्तुत संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक संवैधानिक और प्रक्रियात्मक व्यवस्था को आगे बढ़ाना था, लेकिन यह विधेयक आवश्यक विशेष बहुमत प्राप्त नहीं कर सका। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समर्थन नहीं दिया, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हो रही है।

कविता माधरे ने अपने संबोधन में कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे धरातल पर उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब तक महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक समाज में वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकती। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिला आरक्षण जैसे विषय पर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझें और सक्रिय रूप से समाज व राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं। “आज की छात्राएं ही कल की नीति-निर्माता हैं, इसलिए जरूरी है कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता भी विकसित करें।

कार्यक्रम में छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने भी विषय पर गहरी रुचि दिखाई और संवाद के माध्यम से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अमित टांक, सुमन गर्ग, सोनिया भारती, सीमा जौहर, रजनी और नरेश भारती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना रहा, जो सफलतापूर्वक पूरा होता नजर आया।
               

               

                                               

                                        

                                                             

                                                            

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

1 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

4 दिन पहले