नवनियुक्त सीएमओ ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
प्रकाशित: 4 जून 2026 को 7:53 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने बुधवार को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथ
जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने बुधवार को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिला अस्पताल में समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। वहीं अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को कुछ मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जांच केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि बैठने की सीमित व्यवस्था के चलते कई लोगों को असुविधा हुई।
अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट और अन्य चिकित्सा संसाधनों के बेहतर उपयोग की आवश्यकता भी महसूस की गई। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था को लेकर भी मरीजों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं।
इसके बाद सीएमओ ने हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, फार्मेसी सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों से भी बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
डॉ. किशोर आहूजा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद सभी चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
