ग्राहकों को लेकर विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के कई लोग घायल
प्रकाशित: 3 जून 2026 को 8:12 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी स्थित एनएच-9 किनारे ईदगाह के पास संचालित कैंटीनों पर ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।गांव अठसैनी निवासी याकूब ने बताया
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी स्थित एनएच-9 किनारे ईदगाह के पास संचालित कैंटीनों पर ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव अठसैनी निवासी याकूब ने बताया कि 31 मई की दोपहर वह अपने परिजनों द्वारा संचालित कैंटीन पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पास में कैंटीन चलाने वाले जलीश ने ग्राहकों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार जलीश का आरोप था कि उसके ग्राहक दूसरी कैंटीन पर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जलीश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जलीश, इमरान, रिजवान और हिरान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें अबरार, संजीदा, फैसल, रहीस, मोईन और हमजा घायल हो गए। हमले में अबरार और उनकी पत्नी संजीदा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपी जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

