सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

डीजल-पेट्रोल महंगा होने से बढ़ा माल भाड़ा, जरूरी सामान पर पड़ेगा असर

प्रकाशित: 28 मई 2026 को 10:23 am बजे

डीजल-पेट्रोल महंगा होने से बढ़ा माल भाड़ा, जरूरी सामान पर पड़ेगा असर

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। जिले के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने की संभावना है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगो

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। जिले के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने की संभावना है।

ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि माल भाड़ा बढ़ने से किराना, फल-सब्जी, डेयरी उत्पाद समेत अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। इससे रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। जिले से रोजाना सैकड़ों मालवाहक वाहन विभिन्न जिलों और राज्यों के लिए रवाना होते हैं। ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण परिवहन लागत में इजाफा हुआ है, जिसका असर सीधे माल भाड़े पर पड़ा है।

ट्रांसपोर्टर अशोक बबली के अनुसार, डीजल की कीमत बढ़ने के बाद माल भाड़ा करीब 20 फीसदी तक बढ़ गया है। आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में बिकने वाली लगभग हर वस्तु पर देखने को मिल सकता है।

वहीं रणाजोत सिंह खैरा का कहना है कि डीजल महंगा होने से फैक्ट्रियों की उत्पादन लागत भी बढ़ गई है। महंगाई और मजदूरों की कमी के कारण कई फैक्ट्रियां बंद होने की स्थिति में पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि असम, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई वाहन कम दाम में भी माल ढुलाई कर रहे हैं।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले