झील किनारे रखे पटेरों में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 9:01 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसंवादाता नरेंद्र सिंह - गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर स्थित कौथला खादर क्षेत्र में प्राकृतिक झील के पास रखे पटेरों में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
संवादाता नरेंद्र सिंह - गढ़मुक्तेश्वर। गांव शाहपुर स्थित कौथला खादर क्षेत्र में प्राकृतिक झील के पास रखे पटेरों में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया कि झड़ीना की ओर से आने वाली प्राकृतिक झील के पास चटाई बनाने में उपयोग होने वाले पटेरे और फसल अवशेष रखे हुए थे। अचानक अज्ञात कारणों से उनमें आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं।
दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर मौजूद प्लांट परिसर के टैंकर में पानी नहीं मिलने के कारण शुरुआती समय में आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में दमकल कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया।
फायर स्टेशन प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

