कुंडल लूट और बकरा चोरी का खुलासा, शातिर अरमान समेत चार दबोचे
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 10:17 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कुंडल लूट और बकरा चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल, चोरी के दो बकरे, अवैध तमंचे, चाकू और वा
हापुड़।
थाना धौलाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कुंडल लूट और बकरा चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल, चोरी के दो बकरे, अवैध तमंचे, चाकू और वारदात में प्रयुक्त दो दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी और लूट करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।
थाना प्रभारी के अनुसार थाना धौलाना क्षेत्र में हाल ही में एक महिला से कुंडल लूट की घटना हुई थी। इसके अलावा क्षेत्र से एक बकरे की चोरी की वारदात भी सामने आई थी। वहीं थाना कपूरपुर क्षेत्र से भी एक अन्य बकरा चोरी किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रावली नहर पुल से देहरा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर चारों आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने कुंडल लूट और बकरा चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु का एक कुंडल, दो चोरी के बकरे, दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर यूपी14 ईएम 9528 तथा स्कूटी का नंबर डीएल6एस बीडी 5860 बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों में अरमान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम लोहगलो थाना अगौता जनपद बुलंदशहर हाल निवासी थाना मुंडाली जनपद मेरठ शामिल है। उसके साथ तीन बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अरमान शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हापुड़ व बुलंदशहर जनपद में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

