यूरिया संकट से परेशान किसान, समितियों और नकद केंद्रों के गोदाम खाली
प्रकाशित: 19 मई 2026 को 8:14 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में गन्ना बुवाई के बीच यूरिया की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सहकारी समितियों, गन्ना समिति और इफको के नकद केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान खाद के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कई गोदामों पर ताले लटके मिले, जबकि कहीं स्टॉक खत्म हो
जिले में गन्ना बुवाई के बीच यूरिया की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सहकारी समितियों, गन्ना समिति और इफको के नकद केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान खाद के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कई गोदामों पर ताले लटके मिले, जबकि कहीं स्टॉक खत्म होने की सूचना चस्पा दिखाई दी।
किसानों का कहना है कि फसलों में खाद डालने का यह सबसे अहम समय है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यूरिया नहीं मिल पा रही। जिले के कई गांवों से किसान सुबह से ही समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इफको के नकद केंद्रों पर पिछले करीब दो महीनों से यूरिया की आपूर्ति नहीं होने की बात सामने आई है।
हालांकि डीएपी और अन्य उर्वरक कुछ स्थानों पर उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग वाली यूरिया की कमी से खेती प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का आरोप है कि हर साल सीजन में यही स्थिति बनती है, लेकिन समय रहते पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती।
सोमवार को विभिन्न समितियों और नकद केंद्रों की स्थिति देखने पर अधिकांश स्थानों पर यूरिया का स्टॉक खत्म मिला। किसान खाद मिलने की उम्मीद में गोदामों के बाहर जानकारी लेते दिखाई दिए।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बफर गोदाम में यूरिया का स्टॉक मौजूद है और जल्द ही नई खेप पहुंचने वाली है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक एक रैक मिलने की संभावना है, जिसके बाद समितियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

