सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

भीषण गर्मी में बढ़े आंखों के मरीज, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 5:56 am बजे

भीषण गर्मी में बढ़े आंखों के मरीज, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में एलर्जी, जलन और ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नेत्र रो

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में एलर्जी, जलन और ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से आंखों की नमी कम हो जाती है। इससे आंखों में सूखापन, लालिमा, खुजली और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार कई मरीजों में आंखों की परेशानी के साथ सिरदर्द, चक्कर, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लगातार मोबाइल और अन्य स्क्रीन देखने वाले लोगों में आंखों की समस्या अधिक गंभीर हो रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप का चश्मा पहनने की सलाह दी है। साथ ही आंखों में जलन या लगातार खुजली होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।

                                                      

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले