रफीकनगर में तीन दिन में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, लोगों का प्रदर्शन
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 7:58 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रफीकनगर क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दूसरी बार 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ईद के दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। ब
रफीकनगर क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दूसरी बार 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ईद के दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
बुलंदशहर रोड स्थित रफीकनगर में तीन दिन पहले भी 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलवाया गया, लेकिन अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण ईद के मौके पर बिजली कटौती से लोगों में खासा रोष देखने को मिला। लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन बिजली न होने से उन्हें गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
वहीं न्यू शिवपुरी क्षेत्र में भी बिजली लाइन के तार जलने से आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को नई लाइन डालने का कार्य किया गया, जिसके चलते दिनभर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। विभाग द्वारा जल्द स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

