पालिका ने चौराहों पर रखवाए पानी के जग, राहगीरों को मिली राहत
प्रकाशित: 27 मई 2026 को 10:09 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSHapur Nagar Palika ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के जग रखवाने शुरू कर दिए हैं। नगर में 10 से अधिक स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है, जहां सुबह और शाम दो बार छह-छह ठंडे पानी के जग रखे जा र
Hapur Nagar Palika ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के जग रखवाने शुरू कर दिए हैं। नगर में 10 से अधिक स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है, जहां सुबह और शाम दो बार छह-छह ठंडे पानी के जग रखे जा रहे हैं।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। शहर में कई जगहों पर वाटर कूलर की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर लगे पालिका के वाटर कूलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं।
नगर पालिका ने जिन प्रमुख स्थानों पर पानी के जग रखवाए हैं, उनमें मेरठ रोड बस अड्डा, आंबेडकर तिराहा, पक्का बाग चौराहा, दिल्ली रोड बस अड्डा और एकेपी स्कूल के बाहर समेत कई अन्य इलाके शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से शहर में करीब 80 नए वाटर कूलर लगाने की मांग भी की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पहली बार नगर पालिका द्वारा इस तरह पानी के जग रखवाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पालिका के वाटर कूलर भी संचालित हैं और राहगीरों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

