भीषण गर्मी में हांफे ट्रांसफार्मर, फाल्ट और ट्रिपिंग से आधा शहर परेशान
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पहुंचते ही बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे। हालात ऐसे हो गए कि ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली कर्मियों को कूलर और पंखों का सहारा लेना पड़ा, वहीं कई जगह पानी की बौछार भी
हापुड़ में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पहुंचते ही बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे। हालात ऐसे हो गए कि ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली कर्मियों को कूलर और पंखों का सहारा लेना पड़ा, वहीं कई जगह पानी की बौछार भी करनी पड़ी। इसके बावजूद सोमवार रात से मंगलवार तक शहर के कई इलाकों में फाल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
शहर के कई फीडर हर दस मिनट में ट्रिप करते रहे, जिससे लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बार-बार जाने और वोल्टेज कम होने के कारण घरों के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर सके। दिन में केबल जलने की घटनाओं ने संकट को और बढ़ा दिया।
आनंद विहार बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं और पंखों से लगातार हवा दी जा रही है। इसके बावजूद इस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज और कटौती की समस्या बनी रही।
दूसरी ओर पटना मुरादपुर बिजलीघर में भी बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मरों पर पानी की बौछार करते नजर आए। कुछ देर राहत मिलने के बाद फिर ट्रिपिंग शुरू हो गई।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे संसाधनों पर दबाव बढ़ा है। ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का प्रयास जारी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
