ऑटोमेटिक सिग्नल कार्य से प्रभावित रेल संचालन, घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें
प्रकाशित: 12 जून 2026 को 8:43 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रेलवे ट्रैक पर चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम के कार्य का असर रेल संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस, स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के कारण यात्रियों, विशेषकर दैनिक आवागमन करने व
हापुड़।
रेलवे ट्रैक पर चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम के कार्य का असर रेल संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस, स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के कारण यात्रियों, विशेषकर दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे नजर आए। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे इंतजार ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई, जबकि कुछ लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हुए।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे से अधिक देरी से पहुंची। वहीं बुलंदशहर-तिलक ब्रिज शटल पैसेंजर लगभग चार घंटे से ज्यादा विलंबित रही। इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस भी तीन से चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन भी करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिलखुवा-कुचेसर चौपला समेत विभिन्न रेलखंडों पर सिग्नल प्रणाली को आधुनिक बनाने और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक कार्यों में प्रगति होने के बाद ट्रेन संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। तब तक यात्रियों को ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
