नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश, गांव में दहशत का माहौल
प्रकाशित: 18 मई 2026 को 11:14 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में शनिवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। एक अन्य घर में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। किसान दलवीर सिंह ने बताया कि उनका परिवार र
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में शनिवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। एक अन्य घर में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
किसान दलवीर सिंह ने बताया कि उनका परिवार रात में घर के आंगन और कमरों के बाहर सो रहा था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर कमरों का सामान बिखरा मिला। दलवीर सिंह के बेटे रोबिन के अनुसार घर में ऑपरेशन के लिए रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए।
वहीं हरवीर सिंह के घर से करीब 1.20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, कंठी, पाजेब, बिछुए और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए गए। तीसरी घटना अमरपाल सिंह के घर में हुई, जहां चोर ऊपर के कमरे से सामान लेकर फरार हो गए जबकि परिवार नीचे सोता रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण पुलिस को शुरुआती जांच में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
चौथे घर में चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया जब दीपक कुमार ने आहट सुनकर शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और रात में पुलिस की सक्रियता कम दिखाई देती है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले







.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

