सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

मुख्य सड़कों पर अवैध होर्डिंग बने खतरा, कार्रवाई के इंतजार में प्रशासन

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 8:16 am बजे

मुख्य सड़कों पर अवैध होर्डिंग बने खतरा, कार्रवाई के इंतजार में प्रशासन

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले की मुख्य सड़कों और हाईवे पर अवैध होर्डिंग की भरमार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। एनएच-09, एनएच-334 समेत दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ रोड पर जगह-जगह बड़े आकार के होर्डिंग लगाए गए हैं, जो तेज आंधी या खराब मौसम में हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले की मुख्य सड़कों और हाईवे पर अवैध होर्डिंग की भरमार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। एनएच-09, एनएच-334 समेत दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ रोड पर जगह-जगह बड़े आकार के होर्डिंग लगाए गए हैं, जो तेज आंधी या खराब मौसम में हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके अब तक इन्हें हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

हाल ही में शासन स्तर से भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर लगे खतरनाक होर्डिंग हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद शहर में नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा और मेरठ तिराहा जैसे व्यस्त इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जहां हर समय लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या आंधी आने पर ये होर्डिंग कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नियमों के अनुसार मुख्य चौराहों से निर्धारित दूरी पर ही होर्डिंग लगाए जाने चाहिए, लेकिन शहर में इसका पालन नहीं कराया जा रहा।

एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई अधूरी पड़ी है। शहर में कई स्थानों पर बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग लगे दिखाई दे रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध और खतरनाक होर्डिंगों को चिन्हित कर जल्द अभियान चलाया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश देने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले