हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
प्रकाशित: 15 मई 2026 को 6:50 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSबाबूगढ़। एनएच-09 पर बछलौता गांव के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद की ओर जा रहे एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज
बाबूगढ़। एनएच-09 पर बछलौता गांव के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद की ओर जा रहे एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को संभलने या बाइक से दूर हटने का मौका नहीं मिल पाया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एक तरफ का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान अमरोहा जिले के रहरा क्षेत्र के गांव भोगापुरा निवासी अजीत (30) के रूप में की है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
