सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

वट अमावस्या और शनि जयंती आज, ब्रजघाट में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रकाशित: 16 मई 2026 को 7:08 am बजे

वट अमावस्या और शनि जयंती आज, ब्रजघाट में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

HALCHAL INDIA NEWSज्येष्ठ माह की अमावस्या शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस बार वट अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन पड़ने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी, वहीं ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या मे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

ज्येष्ठ माह की अमावस्या शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस बार वट अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन पड़ने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी, वहीं ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

धार्मिक जानकारों के अनुसार वट अमावस्या का शुभ समय सुबह से शुरू होकर देर रात तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में पूजा करना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। शनि जयंती होने के कारण शनिदेव की पूजा और उपाय भी बड़ी संख्या में किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पालिका और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल, शौचालय और ठहरने जैसी सुविधाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। संभावित जाम वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। स्नान घाटों और बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। साथ ही नाविकों, गोताखोरों और दमकल विभाग की टीम को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

                                                       

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले