यूरिया कालाबाजारी की आशंका पर कृषि विभाग की कार्रवाई, उर्वरक दुकान सील
प्रकाशित: 27 मई 2026 को 10:24 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSAgriculture Department Uttar Pradesh की टीम ने गढ़ क्षेत्र में यूरिया की संभावित कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की। स्टॉक सत्यापन के दौरान एक उर्वरक विक्रेता दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद दुकानदार नहीं पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने दुकान को सील कर दिया। ज
Agriculture Department Uttar Pradesh की टीम ने गढ़ क्षेत्र में यूरिया की संभावित कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की। स्टॉक सत्यापन के दौरान एक उर्वरक विक्रेता दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद दुकानदार नहीं पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने दुकान को सील कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि गढ़ क्षेत्र स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को पहले भी स्टॉक सत्यापन को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद उर्वरक विक्रेता ने जांच से ठीक पहले दुकान बंद कर दी।
विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ही संबंधित विक्रेता को चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से यूरिया की आपूर्ति की गई थी। ऑनलाइन पोर्टल पर मंगलवार को विक्रेता के पास 29.52 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध दर्शाया गया था, जिसका भौतिक सत्यापन होना जरूरी था।
कृषि विभाग की टीम ने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन विक्रेता सत्यापन के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में यूरिया की संदिग्ध कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए दुकान परिसर को सील कर दिया गया।
इसके अलावा विभागीय टीम ने अधिक मात्रा में यूरिया ले जा रहे वाहनों की भी जांच की, हालांकि किसी वाहन में कोई अनियमितता नहीं मिली।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

