यात्रियों को मिलेगी राहत, पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस में बढ़ेंगे स्लीपर कोच
प्रकाशित: 6 जून 2026 को 7:30 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है। इसका लाभ हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पद्मावत एक
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है। इसका लाभ हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस में सीमित अवधि के लिए एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इससे सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची वाले कई यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बनेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (14207) में 13 से 19 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। वहीं दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 14208 में 16 से 22 जून तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसी प्रकार अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14205 में 15 से 21 जून तक तथा दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन संख्या 14206 में 14 से 20 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम होगी। छुट्टियों के मौसम में बढ़ी मांग को देखते हुए यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

