गढ़मुक्तेश्वर में बंद पड़े कोल्हू परिसर में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
प्रकाशित: 5 जून 2026 को 7:55 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप स्थित एक कोल्हू परिसर में बुधवार सुबह गन्ने की खोई (बगास) के ढेर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप स्थित एक कोल्हू परिसर में बुधवार सुबह गन्ने की खोई (बगास) के ढेर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे।
जानकारी के अनुसार, गांव अल्लाबख्शपुर निवासी युसूफ अली का कोल्हू रेलवे फाटक के पास स्थित है, जो इस समय बंद है। परिसर में बड़ी मात्रा में गन्ने की खोई जमा थी। सुबह करीब नौ बजे इसी खोई में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
तेज गर्मी और हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास के क्षेत्रों तक नहीं फैल सकी और संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
फायर स्टेशन प्रभारी रोहदाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी और गन्ने की खोई में लगी आग को बुझा दिया गया। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले




.jpeg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

