मानसून में बढ़ेंगी मुश्किलें, गंदगी से पटे नाले बने परेशानी का कारण
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 7:56 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। मानसून शुरू होने से पहले ही शहर में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। नालों की सफाई अधूरी होने और उनमें जमा गंदगी व पॉलीथिन के कारण इस बार भी बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के कई इलाकों में नालों की स्थिति खराब बनी हुई है। शहर के करीब 40 हजार भ
मानसून शुरू होने से पहले ही शहर में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। नालों की सफाई अधूरी होने और उनमें जमा गंदगी व पॉलीथिन के कारण इस बार भी बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के कई इलाकों में नालों की स्थिति खराब बनी हुई है।
शहर के करीब 40 हजार भवनों की जल निकासी के लिए 37 नाले बने हुए हैं, जिनमें आठ मुख्य नाले शामिल हैं। आरोप है कि अब तक मुख्य नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में बारिश होने पर पानी निकासी बाधित होने और जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के लिए करीब 52 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि सफाई कार्य कराया जा चुका है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर नालों में कूड़ा, सिल्ट और पॉलीथिन जमा होने से पानी का बहाव रुका हुआ है।
जानकारों का कहना है कि यदि समय रहते मुख्य नालों की सफाई नहीं हुई तो मानसून के दौरान शहर के 70 से अधिक मोहल्लों की डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हो सकती है। जलभराव के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ आवागमन में भी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग हर वर्ष साफ-सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन इसके बावजूद गली-मोहल्लों और नालों में गंदगी की स्थिति बनी हुई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हाल ही में नालों की सफाई कराई गई है। कुछ दुकानदार नालों में पॉलीथिन फेंक देते हैं, जिससे समस्या बढ़ती है। मानसून से पहले पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

