धौलाना सीएचसी के निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित, गंदगी पर सीएमओ नाराज
प्रकाशित: 12 जून 2026 को 8:36 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने बृहस्पतिवार को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सुरक्षा गार्ड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े दो नर्सिंग स्टाफ ड
हापुड़।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने बृहस्पतिवार को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सुरक्षा गार्ड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े दो नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब और अन्य विभागों का भी जायजा लिया। कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

