सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

धान और ढेंचा के बीज पर किसानों को मिल रहा अनुदान

प्रकाशित: 16 मई 2026 को 9:00 am बजे

धान और ढेंचा के बीज पर किसानों को मिल रहा अनुदान

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र सहित जनपद हापुड़ के विभिन्न राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किसानों के लिए धान और ढेंचा के बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से इन बीजों की खरीद पर किसानों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो सके। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र सहित जनपद हापुड़ के विभिन्न राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किसानों के लिए धान और ढेंचा के बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से इन बीजों की खरीद पर किसानों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार हापुड़, धौलाना, सिंभावली और गढ़ क्षेत्र के बीज भंडारों पर ढेंचा का बीज उपलब्ध है। इसकी निर्धारित कीमत 156 रुपये प्रति किलो रखी गई है, जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। 

नियमों के अनुसार एक हेक्टेयर भूमि वाले किसान को 40 किलोग्राम तथा दो हेक्टेयर तक भूमि वाले किसान को 80 किलोग्राम तक बीज उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग की ओर से धान की बासमती प्रजातियों का बीज भी भंडारों पर पहुंचा दिया गया है। 

पीबी-1692 और पीबी-1882 किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धान के बीज की कीमत 67 रुपये प्रति किलो तय की गई है, जिस पर करीब 38 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते बीज खरीदने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

                                     

                                      

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले